खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर बिक्री संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई

 

  • उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देशानुसार की गई कार्रवाई
  • रांची शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आ रही शिकायतों पर कार्रवाई
  • उपायुक्त रांची, द्वारा खुदरा उत्पाद दुकानों में  M.R.P से अधिक मूल्य पर (मदिरा) बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश

टीम एबीएन, रांची। उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देशानुसार खुदरा उत्पाद दुकानों में M.R.P से अधिक मूल्य पर (मदिरा) बिक्री संबंधी शिकायतों पर कार्रवाई की गयी।

रांची जिलान्तर्गत खुदरा उत्पाद दुकानों में कार्यरत विक्रेताओं के विरूद्ध M. R.P से अधिक पर मदिरा की बिक्री की शिकायतों पर संबंधित अंचल अवर निरीक्षक उत्पाद / क्षेत्रीय निरीक्षक उत्पाद से जांच करवाने के क्रम में खुदरा उत्पाद दुकानों के विक्रेताओं के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुये झारखंड उत्पाद (झारखंड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लि0 के माध्यम से खुदरा उत्पाद दुकानों का संचालन) नियमावली 2022 के नियम 24 (2) में वर्णित है कि दुकान पर्यवेक्षक, दुकान प्रभारी, दुकान सहायक एवं सुरक्षा गार्ड का कार्य संतोषप्रद नहीं होने पर जिला के सहायक आयुक्त उत्पाद / अधीक्षक उत्पाद वैसे कर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिये झारखण्ड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड को अनुशंसा भेजेंगे।

जिला के सहायक आयुक्त उत्पाद /अधीक्षक उत्पाद से प्राप्त अनशंसा के आधार पर झारखण्ड राज्य बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड अवश्य संज्ञान लेगा तथा प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। इसके तहत दोषी पाये गये दुकान में कार्यरत विक्रेताओं को हटाकर संबंधित दुकानों में दुसरे कर्मीयों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

आपको जानकारी हो की कुछ खुदरा उत्पाद दुकानों पर मदिरा की बिक्री M.R.P पर सुनिश्चित कराने हेतु Test Purchase भी लगातार करवायी जा रही है, ताकि दोषी पाये गये विक्रेताओं पर अग्रेत्तर कार्रवाई करते हुये उन्हें उक्त दुकान से हटा दिया गया है।

दोषी पाये गये विक्रेताओं पर अग्रेत्तर कार्रवाई की विवरणी निम्न है : 

  1. विदेशी शराब दुकान रातू रोड़ चौराहा से पिस्का मोड़ न.-04 (अनुज्ञप्ति संख्या-004_FLX_RNC_2023 दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-आदित्य कुमार साहू।
  2. विदेशी शराब दुकान, जे.पी.मार्केट धुर्वा, अनुज्ञप्ति संख्या-20_FLX_RNC_22-23 दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-नीरज कुमार, चंदन कुमार, मनोज कुमार रंजन, सुधीर कुमार।
  3. विदेशी शराब दुकान, धुर्वा बस स्टैंड, अनुज्ञप्ति संख्या- 021_FLX_RNC_22-23 दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-सागर प्रसाद चौरसिया, नितीश पाल, रवि कुमार।
  4. विदेशी शराब, ओरमांझी दुकान, अनुज्ञप्ति संख्या- 073_ FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-कपिल देव
  5. कंपोजिट दुकान, बरवे, अनुज्ञप्ति संख्या-01_COM_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- कैंप कुमार महतो।
  6. विदेशी शराब दुकान, रातू रोड़ चौराहा से पिस्का मोड़, अनुज्ञप्ति संख्या-003_FLX_RNC_2022-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- अजीत कुमार।
  7. विदेशी शराब दुकान, बोड़ेया, अनुज्ञप्ति संख्या- 074_FLX_RNC_2022-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-श्रीनिवास सिंह।
  8. विदेशी शराब दुकान, खादगढ़ा बस स्टैंड क्षेत्र कांटाटोली, अनुज्ञप्ति संख्या-052_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- सुरेन्द्र कुमार सिंह।
  9. विदेशी शराब दुकान अरगोड़ा, अनुज्ञप्ति संख्या- 012_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- ज्ञान प्रकाश सिंह, विमल कुमार, सुंदर सिंह, ओम प्रकाश।
  10. विदेशी शराब दुकान बिरसा चौक, अनुज्ञप्ति संख्या- 014_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- रंजन कुमार।
  11. विदेशी शराब दुकान सेल सिटी , अनुज्ञप्ति संख्या- 031_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम- सुनील कुमार, विनय सिंह, अशोक प्रसाद।
  12. विदेशी शराब दुकान, टाटीसिलवे न.-2 अनुज्ञप्ति संख्या-068_FLX_RNC_22-23, दुकान से निष्कासित कर्मी का नाम-धर्मेंद्र सिंह।

कुल-24 विदेशी शराब दुकान में कार्यरत्त विक्रेताओं को M.R.P. से अधिक मदिरा की बिक्री की शिकायत प्राप्त होने के उपरांत दुकान से निष्कासित करने हेतु महाप्रबंधक, संचालन झारखण्ड राज्य विवरेजज कॉर्पोरेशन लि. रांची से अनुशंसा की गयी है।

खुदरा उत्पाद दुकानों में  M.R.P से अधिक मूल्य पर (मदिरा) बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करने के निर्देश

उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की खुदरा उत्पाद दुकानों में  M.R.P से अधिक मूल्य पर (मदिरा) बिक्री करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते रहना हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए लगातार कार्रवाई करने को कहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse