डॉ दीपक प्रसाद महर्षि वाल्मीकि सम्मान 2023 से सम्मानित

 

टीम एबीएन, रांची। बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉ दीपक प्रसाद सहायक आचार्य कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला के बीएड संकाय में पिछले 2016 से परफॉर्मिंग आर्ट (नाट्य कला) विषय विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। 

इन्होंने पिछले 26 वर्षों से रंगकर्म, अभिनय, निर्देशन लेखन, पत्रकारिता एवं शिक्षण- शिक्षा, समाज सेवा के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान देते आ रहे हैं, डॉ दीपक अपने झारखंड राज्य के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी रंगमंच की प्रस्तुति करते रहे हैं। 

विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों में अपनी प्रतिभा का ज़ोहर दिखा चुके हैं। डॉ प्रसाद कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने व्याख्यान दे चुके हैं। इनका शोध आलेख देश एवं अंतरराष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है। 

इन्होंने अपना शोध कार्य झारखंड के लोकनाट्य एवं लोक नृत्य के ऊपर संपन्न किया है। इनकी बहुमुखी प्रतिभा को सराहते हुए गुरु फाउंडेशन, रोहतक के द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती 2023 के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं अद्वितीय सेवा प्रदान करने हेतु महर्षि वाल्मीकि सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया। 

मौके पर संस्था के अध्यक्ष अमित सिंह सचिव अनिल कुमार ने कहा की आज 29 अक्टूबर 2023 के इस पावन दिन के उपलक्ष में एक अप्रतिम प्रबुद्ध और प्रतिभाशाली कर्मयोगी के रूप में आपको सम्मानित करते हुए हमें असीम हर्ष और गौरव की अनुभूति हो रही है। आपको यह अलंकरण समर्पित करते हुए गुरु फाउंडेशन गौरवान्वित महसूस कर रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse