टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। कोडरमा सदर बीडीओ सुमन गुप्ता कोडरमा प्रखंड के बेकोबार दक्षिणी में शनिवार को कैंप का आयोजन कर 40 वृद्धों के बीच पेंशन नंबर आर्डर उपलब्ध कराया और इन बुजुर्गों को अगले माह से पेंशन का लाभ मिलने लगेगा।
बताते चलें कि जो बुजुर्ग प्रखंड मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते थे और योजना के लाभ में विलंब होता था। ऐसे में इन बुजुर्गों के लिए दिवाली में तोहफा से कम नहीं है। सदर बीडीओ सुमन गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर में दादा-दादी की सेवा करते हैं, ठीक उसी प्रकार बुजुर्ग हमारे लिए धरोहर हैं।
वृद्धों की सेवा करने से मन को संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि कोडरमा प्रखंड के18 पंचायतों में जन प्रतिनिधि और कर्मियों के सहयोग से हर दो दिन के बाद कैंप लगाकर उन्हें वृद्वा पेंशन सहित सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि हम युवा हैं और बुजुर्गों की सेवा हमारा दायित्व बनता है।
उन्होंने कहा कि जिनका राशन कार्ड बन गया है उनको आयुष्मान से जोड़ने के लिए भी कैंप लगाया जायेगा। वहीं मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर गांवों के युवाओं को जिनका जनवरी 2024 में 18 वर्ष पूरा कर लेगा वैसे युवा भी अपना नाम जुडवा सकते हैं।
वहीं मुखिया सुषमा देवी ने कहा कि बीडीओ सुमन गुप्ता का यह प्रयास ग्रामीणों के लिए वरदान होगा। मौके पर पंसस सुरेश यादव, लक्ष्मण मंडल, पंसस गौरव कुमार, रामू कुमार यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse