एबीएन न्यूज नेटवर्क, बरकट्ठा (हजारीबाग)। प्रखंड क्षेत्र के गोरहर थाना अंतर्गत सूर्यकुंड मोड़ बेलकप्पी के समीप जीटी रोड पर सुबह 11:30 बजे एक ही दिशा बरही से धनबाद रूट में चल रहे दो बाइक सवार आपस में भिड़ गये।
सुबोदीप बेरा (31) पिता- सोपन बेरा, ग्राम- तामलूक, जिला- मेदनीपुर (पश्चिम बंगाल) व मंटू पांडेय (18) पिता- कैलाश पांडेय, ग्राम- बेढ़ना, थाना- चौपारण, जिला- हजारीबाग और विशाल नायक (22) पिता- नारायण नायक, ग्राम- बेलकप्पी, थाना- गोरहर निवासी घायल हो गये।
घायलों को स्थानीय युवाओं एवं समाजसेवियों सुरेश पांडेय, बब्लू पांडेय, अभय पांडेय, डीलचंद पासवान, सुधाकांत पांडेय, रमेश पांडेय, आशीष पांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा ले गये। जहां चिकित्सकों ने ईलाज किया।
बताते चलें कि सुबोदीप अपनी पत्नी के साथ नेपाल मुक्तिधाम मंदिर से दर्शन कर वापस अपने घर मेदनीपुर वापस लौट रहे थे। बरकट्ठा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में तीनों घायलों का चिकित्सकों के द्वारा ईलाज किया गया। सभी घायलों का स्थिति खतरे से बाहर है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse