एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले में एक पांच वर्षीय बच्चे का शव कुएं से बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में खलबली मच गयी है। घटना पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सूंठा गांव का है। बताया जाता है कि अकबर अंसारी के पुत्र जुनैद आलम (5) की कुएं में डूबने से मौत हो गयी है।
सूत्रों के अनुसार कल शाम पांच बजे से जुनैद लापता था। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद खोजबीन शुरू हुई। किशनपुर ओपी प्रभारी नीरज कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेजा है।
पुलिस का कहना है कि बच्चे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया या वह खुद ही गिर गया, यह कहना अभी मुश्किल है। खोजबीन की जा रही है, उसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी जानकारी दी जा सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse