टीम एबीएन, रांची। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रवि कुमार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विशेष रूप से संवेदनशील जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सदस्यों, यौनकर्मियों और बेघरों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए 28 नवंबर से एक विशेष अभियान शुरू किया जायेगा।
कुमार ने कहा कि 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक विशेष अभियान के तहत ट्रांसजेंडर, पीवीटीजी, यौनकर्मियों, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं, दिव्यांग व्यक्तियों, बेघर लोगों और आश्रय घरों में रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में मतदान केंद्रों की कुल संख्या फिलहाल 29,521 है, जो पहले 29,464 थी।
अधिकारी ने बताया कि 1.28 करोड़ पुरुष और 1.22 करोड़ महिला मतदाताओं के अलावा 378 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में शामिल होने के लिए एक अग्रिम फॉर्म उपलब्ध करवाया गया है, जिसे 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 6.59 लाख छात्र भर सकते हैं। कुमार ने कहा, मैं लोगों से आगे आने और यह सुनिश्चित करने की अपील करता हूं कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से छूट न जाये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse