जानें क्यों बदल गया इन ट्रेनों का रूट और टाइम

 

  • झारखंड की 11 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, इस वजह से बदला गया टाइम और रूट

टीम एबीएन, रांची। दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर और खड़गपुर मंडल में विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा। इस कारण आने वाले दिनों में विभिन्न तिथियों में 11 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 

इससे रांची मंडल होकर आने-जाने वाली ट्रेनों के रूट और समय में परिवर्तन किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। दूसरी ओर, दशहरा सपंन्न होने के बाद लोगों का छुट्टियों से लौटना शुरू हो गया है। 

रांची आने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ चल रही है। सबसे अधिक भीड़ नई दिल्ली की ट्रेनों में है। वापसी की ट्रेनों में लंबी प्रतिक्षा सूची है।नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 26 अक्तूबर से लेकर सात नवंबर तक वेटिंग चल रही है। 

आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस में भी स्लीपर श्रेणी में 26 अक्तूबर से छह नवंबर तक लंबी प्रतिक्षा सूची है। इसके अलावा थर्ड एसी में भी लंबी वेटिंग इन तिथियों में है। 

दिल्ली से रांची लौटने के लिए इन दिनों आसानी से आरक्षित बर्थ मिलना काफी मुश्किल है, क्योंकि कई लोगों ने अपनी यात्रा रांची से शुरू करने से पहले वापसी का भी टिकट करवा लिया था। 

हावड़ा-रांची वंदेभारत एक्सप्रेस में 26 अक्तूबर को चेयर कार और एग्जिक्यूटिव क्लास में भी 26, 29 अक्तूबर और एक नवंबर को भीड़ चल रही है। हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस के चेयरकार में भी 26 को आरक्षित बर्थ नहीं है। 

पश्चिम बंगाल रूट से आने वाली क्रियायोग हावड़ा-हटिया एक्सप्रेस में भी भीड़ देखने को मिल रही है। स्लीपर श्रेणी में 26 से 30 अक्तूबर और थर्ड एसी में भी 26 से 30 अक्तूबर तक सभी बर्थ वापसी के भरे हुए हैं। बिहार से लौटने वाली ट्रेनों में भी भीड़ चल रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse