टीम एबीएन, रांची। रांची जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने धोनी के नाम का लालच देकर मासूम को किडनैप कर लिया। वहीं, पुलिस मासूम को ढूंढ़ने में जुटी हुई है। मामला जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लीची बगान का है।
बताया जा रहा है कि मधु देवी नामक महिला अपनी 8 वर्षीय बेटी और डेढ़ साल के बेटे रुद्र को लेकर हिनू स्थित एक दुर्गा पूजा पंडाल में घूमने गयी थी। इस दौरान महिला मधु देवी अपने बच्चों के साथ सड़क किनारे एक ठेले पर चाट खाने लगी।
उसी वक्त एक बाइक पर सवार अज्ञात महिला और पुरुष उसके पास पहुंचे। उन्होंने मधु से कहा कि महेंद्र सिंह धोनी गरीबों को पांच-पांच हजार रुपये और एक मकान दे रहे हैं, जिसके बाद मधु उनके झांसे में आ गयी और वह मधु को अरगोड़ा के हरमू बिजली आफिस लेकर पहुंचे।
दोनों बदमाशों ने मधु को बिस्कुट देकर वहीं खड़े रहकर इंतजार करने को कहा। बिस्कुट खाने के बाद मधु बेहोश हो गयी। इसके बाद दोनों बदमाश महिला और पुरुष ने मधु की गोद से उसके डेढ़ साल के बच्चे को छीन लिया और फरार हो गये।
जब मधु को होश आया तो उसने देखा कि उसका बेटा गायब था। मधु ने रांची के अरगोड़ा थाना पहुंचकर शिकायक दर्ज करायी। वहीं, मधु का कहना है कि इस घटना को करीब 3-4 दिन हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक मेरे बच्चे को ढूंढ़ने में सफल नहीं हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse