हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बेहतर है टीम इंडिया की तैयारी : सविता पूनिया

 

वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कैसी है भारत की तैयारी, कप्तान सविता पुनिया ने बताया

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का शुक्रवार से आगाज हो जायेगा। इसे लेकर सभी 6 टीमें पहले ही रांची आ चुकी है। मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने अपनी तैयारी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 

प्रेस वार्ता को कप्तान सविता पुनिया, कोच जेनेके शोपमैन, उप-कप्तान ग्रेस एक्का ने संबोधित किया। इस दौरान भारतीय हॉकी टीम की कप्तान ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि इंडिया में हम लंबे समय बाद एक बड़ा टूर्नामेंट खेलने जा रहे हैं। जो हमें सुखद अनुभव दे रहा है।

वहीं, टीम तैयारी पर कप्तान सविता पुनिया बात करते हुए कहा कि हमारी तैयारी बेहतर है। टीम ने एशियन गेम्स मे शानदार प्रदर्शन किया है। जिससे टीम का मनोबल बढ़ा है। जबकि चीन से हार के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर मैच अलग होता है। चीन के खिलाफ हमने अच्छा नहीं खेला जिसकी वजह से हमें हार मिली। हम हर टीम के खिलाफ अलग रणनीति से खेलेंगे। 

टूर्नामेंट में हम किसी भी टीम को कमतर नहीं आंक रहे हैं। कप्तान सविता पुनिया ने कहा कि यहां के लोग काफी सपोर्टिव हैं। जिसका हमें फायदा मिलेगा। हमारी टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी हैं। 

वहीं ब्यूटी डुंगडुंग के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो चोट से जूझ रही है। इसलिए कुछ मैचों के लिए उन्हें बाहर रहना पड़ेगा। जबकि कोच ने कहा कि हम खिलाड़ी हैं। मौसम हमारे लिए मायने नहीं रखता है। हम बस मेहनत से खेलते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse