15 को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज करेंगे पीएम मोदी

 

बिरसा मुंडा की जयंती पर करेंगे शुरुआत

टीम एबीएन, रांची। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (15 नवंबर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा को लांच करेंगे। इसके तहत 2500 आईईसी वैन रवाना किये जायेंगे, जो 2.5 लाख ग्राम पंचायतों और 3700 शहरी नगर निकायों में जायेगी। 

आदिवासी बहुल इलाके से यात्रा की शुरुआत होगी और यह दो महीने तक चलेगी। इस यात्रा का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना है। साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना भी है। 

इस यात्रा के दौरान योजना से लाभन्वित व्यक्तियों की कहानियां बतायी जायेंगी। लोग अपने अनुभव शेयर करेंगे। नुक्कड़ नाटक और क्विज के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया जायेगा। 

देश के उन राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत नहीं होगी, जहां चुनाव हो रहे हैं। छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा के चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 

इन राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू है। इसलिए इन राज्यों में अभी इस यात्रा की शुरुआत नहीं होगी। इन प्रदेशों में चुनाव संपन्न होने के बाद इस यात्रा की शुरुआत की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse