टीम एबीएन, मेदिनीनगर। अरविंद कुमार (झा.प्र.से) आज आयुक्त के सचिव पलामू प्रमंडल के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके पूर्व आयुक्त के सचिव मतियस विजय टोप्पो थे, जिनसे वे पदभार ग्रहण किया।
अरविंद कुमार झारखंड प्रशासनिक सेवा के द्वितीय बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व वे आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में हजारीबाग में कार्यरत थे।
उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के पदाधिकारियों के साथ आपसी समन्वय व सामंजस्य स्थापित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse