टीम एबीएन, रांची। मोरहाबादी मैदान से अपने घर लौट रही एक महिला को एक कार सवार ने पहले तो ठोकर मारी और फिर भागने के चक्कर में महिला को दूर तक घसीट दिया। इस हादसे में बुजुर्ग महिला बुरी तरह से जख्मी हुई है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए रिम्स भेजा है। वहीं दूसरी तरफ हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चला रहे युवक की जमकर पिटाई कर डाली। पुलिस ने युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने भेजा तब जाकर उसकी जान बची।
मिली जानकारी के अनुसार मोरहाबादी के ही सरईटांड की रहने वाली 67 वर्षीय महिला शकुंतला देवी मोरहाबादी मैदान से अपने घर लौट रही थी, इसी बीच एक कार के चालक ने महिला को टक्कर मार दी।
टक्कर की वजह से महिला का पैर कार के अंदर फंस गया, लेकिन महिला को बचाने के बजाय कार चालक ने कार की स्पीड बढ़ा कर फरार होने की कोशिश की।
इस वजह से महिला काफी दूर तक सड़क पर घसीटती चली गयी। स्थानीय लोगों ने कार को रोककर उसे पलट कर महिला को बाहर निकाला और पुलिस की सहायता से उन्हें अस्पताल भेजा।
स्थानीय लोग काफी आक्रोशित थे क्योंकि बुजुर्ग महिला एकदम सड़क के किनारे चल रही थी, इसके बावजूद उसे ठोकर मारी गयी। वहीं ठोकर मारने वाला युवक दिव्यांग है, इसके बावजूद वह कार चला रहा था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse