एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा। भावनाथपुर में एक बाइक और बोलेरो के बीच एक भीषण टक्कर हो गयी इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। घटना मंगलवार दोपहर की है।
जानकारी के अनुसार विकास बैठा एवं रवि चंद्रवंशी नामक दो युवक श्रीवंशीधर नगर की सड़क पर घूम रहे थे। इस दौरान घर से महज एक किलोमीटर दूर बजाज ऐजेंसी के समीप बाइक की बोलेरो से टक्कर गयी।
इसमें रवि चंद्रवंशी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि विकास बैठा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे गढ़वा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse