दर्शनार्थियों को हरसंभव मदद पहुंचा रहे युवा दस्ता के सदस्य : राजीव

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 22/10/2023 को युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने बताया कि युवा दस्ता के सदस्यों के द्वारा श्री दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान मां भवानी के दर्शन करने आये दर्शनार्थियों के सहयोग में पिछले 3 दिन से विभिन्न पूजा पंडाल एवं प्रमुख मार्गों में तैनात रहकर सैकड़ो महिलाओं एवं बुजुर्गों को माता रानी के दर्शन कराने में सहयोग किया एवं 47 बच्चों एवं बिछड़े हुए परिवारों को मिलाने एवं घर तक पहुचाने का काम किया।

युवा दस्ता रांची के द्वारा स्वागत शिविर लगाया गया एवं शिविर में युवा दस्ता के द्वारा प्रचार किया जा रहा है कि  सभी दर्शनार्थियों के साथ मे आये सभी बच्चों एवं बुगुर्गो के पॉकेट में नाम पता एवं फ़ोन नंबर डाल दे ताकि भीड़ में बिछड़ने पर दस्ता के सदस्य उनको घर तक पहुँचा सके एवं किसी भी दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो तुरंत दस्ता के सदस्य को संपर्क करे ताकि उनकी परेशानी का समाधान निकल सके।

श्री दुर्गापूजा महोत्सव को सफल बनाने में युवा दस्ता के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में टिंकू महतो , पीयूष आनंद , मंटू दुबे ,शाहिल कुमार , राकेश सिंह ,नावनीत पाण्डेय , ओम प्रकाश शर्मा , सोनू भारद्वाज सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्यों ने  अहम भूमिका निभायी। उक्त जानकारी युवा दस्ता रांची के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा (9431574184) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse