एबीएन डेस्क। जापान के फुकुशिमा प्रान्त में बुधवार को मध्यम श्रेणी के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक स्थानीय समयानुसार तड़के 02.29 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र 37.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.2 डिग्री पूर्वी देशांतर तथा जमीन की सतह से 20 किलोमीटर की गहराई पर रहा। फिलहाल सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse