एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच विश्व कप का नौवां मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमें बुधवार (11 अक्तूबर) नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने हो रही हैं। भारत की नजर लगातार दूसरी जीत पर है। उसने अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया को हराया था।
वहीं दूसरी ओर, अफगानिस्तान विश्व कप में अपना खाता खोलना चाहेगा। उसे पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम इस मैच में अपने स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के बिना उतरी।
शुभमन आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी पहले मैच में नहीं खेले थे। गिल अब तक मैच खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं। गिल डेंगू से पीड़ित हैं। उनके खून में प्लेटलेट्स की कमी हो गयी थी। इस कारण उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वह अस्पताल से वापस होटल आ चुके हैं और आराम कर रहे हैं।
गिल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ही बाहर हो गये थे और अब उनका पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्तूबर को खेलना भी मुश्किल है। शुभमन गिल की अनुपस्थिति में ईशान किशन ओपनिंग करेंगे। वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे थे, लेकिन फेल हो गये थे।
किशन को मिचेल स्टार्क ने आउट कर दिया था। वह खाता भी नहीं खोल पाये थे। गिल के नहीं होने पर किशन के पास खुद को साबित करने का एक और मौका है। इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले किशन अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse