क्या सीएम ही करेंगे रावण दहन!

 

हेमंत सोरेन से पंजाबी हिंदू बिरादरी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, रावण दहन कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंजाबी हिंदू बिरादरी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 24 अक्टूबर 2023 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। 

मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रावण दहन कार्यक्रम मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष रावण दहन कार्यक्रम के दौरान भव्य आतिशबाजी के साथ-साथ स्थानीय लोक कलाकार मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी देंगे, जो मुख्य आकर्षण होंगे। 

वहीं, इस अवसर पर पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष सुधीर उग्गल, महासचिव राजेश मेहरा, प्रवक्ता-सह-मीडिया प्रभारी अरुण चावला, अध्यक्ष दशहरा कमेटी 2023 रंदीप आनंद, सचिव कुणाल अजमानी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse