टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मानसून के शुरुआती दिनों में बारिश ने अपना कमाल नहीं दिखाया था, लेकिन इसके विदाई लेने के दिनों में मानसून तेज रहा। बताया जा रहा है कि राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है।
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। रात में ठंड दस्तक देने लगेगी। रात में ठंड महसूस होने लगेगी और कंबल निकालने की नौबत आ जायेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दुर्गा पूजा के दौरान भी आसमान साफ रहने का अनुमान लगाया गया है।
राज्य में धीरे-धीरे ठंड दस्तक दे रही है। हालांकि बीते घंटों में झारखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गयी है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले राज्य में बारिश ने अपना कहर बरपाया हुआ था।
मानसून के शुरूआती दिनों में लोगों को अच्छी बारिश के लिए तरसना पड़ रहा था। किसानों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन मानसून के आखिरी दिनों में लोगों को अच्छी बारिश देखने को मिली।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse