टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। 7 और 8 अक्टूबर को श्रीनाथ यूनिवर्सिटी आदित्यपुर जमशेदपुर में हुई चतुर्थ राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के लिए रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के झारखंड राज्य के प्रेसिडेंट संजय सिंह, सचिव बिपिन पाण्डे ने टीम को शुभकामनाएं दी। 53 मेडल और विजेता ट्रॉफी, मोमेंटो के साथ रांची जिला प्रथम स्थान पर रही।
सब जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स ग्रुप, दिशा माहेश्वरी, रश्मि तिर्की, अर्चना कुमारी, पल्लवी, आरव पांडे, जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स ग्रुप, संगम कुमार, तरुण बिट्टू कुमार, दीपक कुमार, अंशिका कुमारी, टोनी गोपाल सीनियर बॉयज एवं गर्ल्स ग्रुप, आकृति राज, बेबी कुमारी, पम्मी कुमारी, आकांक्षा, रिया सेन, अनमोल कौशिक, आकांक्षा सिंह, पिंटू कुमार चौधरी, निशांत, तरुण, संगम, बेबी कुमारी, प्रज्ञया, कुशवाहा, वंदना, निलंजना, पम्म, मोहित, रितेश, दीपक, रोशन, राहुल, मास्टर ग्रुप में ए, बी, सी ग्रुप में महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग, संदीप पाण्डेय, सुरजीत, मनोज ओराव, उषा शर्मा, बंटी, किरण, रंजना किशोर, सुनीता मिढ़ा, कंचन शर्मा, रोशन थापा, जगदीश सिंह ने प्रथन दितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया आर्टिस्टिक सोलो वर्ग, आर्टिस्टिक पेयर वर्ग, रिदमिक पेयर वर्ग के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
ऑफिशियल में मैनेजर राहुल रंजन टीम मे कोच के रूप में पूजा सिंह, बबलू महतो, संतोषी कुमारी, सुरजीत घोषाल, चंदू शर्मा, प्रशांत सिंह, चैताली मुखर्जी, दयानंद, शंकर राणा, अम्या अंशु, आर्य प्रह्लाद भगत, ऋषि रंजन के साथ टीम में शामिल थे।
टीम में शामिल खिलाड़ियों का चयन पिछले दिनों आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हुआ था। इसके माध्यम से बच्चे आगे खेलो इंडिया और योगासना भारत के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse