एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के दीनादाग पंचायत भवन के समीप पानी से भरे गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार दीनादाग गांव के बजराही टोला के लालदेव यादव के नौ वर्षीय पुत्री किरण व सात वर्षीय पुत्र नीतिश कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय दीनादाग पढ़ते थे। स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों भाई बहन घर लौट रहे थे।
इसी दौरान देवगन पंचायत भवन के समीप पानी भरे गड्ढे में फिसलकर दोनों गिर गये। गड्ढा में काफी पानी होने के कारण दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों बच्चे घर आ रहे थे।
इसी क्रम में पंचायत भवन के पास बने गड्ढे में दोनों बच्चे गिर गये। स्कूल साथ गये बच्चे गांव में पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। गांव के लोग घटनास्थल पहुंचे, तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
मृतक के पिता लादेव यादव ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण के लिए शिवालया कंपनी ने मिट्टी का कटाव किया है। इस कारण पंचायत भवन के पास गड्ढा हो गया था।
बारिश में गड्ढा में पानी भर गया था, जिसके कारण घटना घटी है। उन्होंने बताया कि सीढ़ी लगाकर गड्ढा से दोनों बच्चों के शव को निकाला गया। घर से घटनास्थल की दूरी करीब 300 फीट है।
पंचायत के मुखिया सविता देवी व उनके पति श्रवण राम ने कहा कि शिवाल्या कंस्ट्रक्शन के लापरवाही के कारण दोनों बच्चों की मौत हुई है। मुखिया ने मृतक बच्चों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही गड्ढों को तार से घेराव कराने की बात कही है ताकि घटना की पुनरावृति न हो सके। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse