टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। प्रेरणा शाखा की एक बैठक श्री अग्रसेन भवन में हुई। जिसमें अक्टूबर और नवंबर माह में जनसेवा का कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वप्रथम शाखा अध्यक्ष श्रेया केडिया ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।
इसके बाद कोषाध्यक्ष सीए गुंजन अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्यूरा प्रस्तुत किया। सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि प्रांतीय और राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत अगले एक माह में जनसेवा के कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
इसके तहत नवरात्रि में जन्म लेने वाली कन्याओं का उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसके अंतर्गत बेटी के माता-पिता, दादा-दादी या नाना-नानी जो उपस्थित रहेंगे उन्हें भी प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा।
आगे उन्होंने कहा कि नवरात्रि में समाज नौ कन्याओं का पूजन करता है। और दूसरी ओर आज भी इस सभ्य समाज में भ्रूण हत्या हो रही है। ऐसे में मारवाड़ी युवा मंच राष्ट्रीय स्तर पर कन्या भ्रूण संरक्षण के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम और बेटी नहीं तो बहू कहां से लाओगे और सुनी कलाई में राखी कौन बांधेगा।
इसके प्रति युवाओं को सजकता के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करने की जरूरत है। बैठक में 2 नवंबर से 10 नवंबर के बीच आनंद सबके लिए के तहत कई स्थलों पर जरूरतमंद एवं उनके अभिभावकों के साथ दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जायेगा।
बच्चों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया जायेगा और साथ ही उन्हें मिठाई भी उपलब्ध करायी जायेगी। वहीं छठ व्रतियों के लिए सामग्री एवं ठंड को देखते हुए कंबल वितरण भी किए जाएंगे। बैठक के उपरांत इस माह में आने वाले सदस्यों का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।
मौके पर उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया, उप सचिव मीना हिसारिया, मिनी हिसारिया, कृतिका मोदी, नेहा बजाज, अनु संघई, निशा संघई, ज्योति अग्रवाल, प्रगति चौधरी, स्नेह अग्रवाल, सीमा सरावगी आदि उपस्थित थे। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse