टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उर्स मुबारक के अवसर पर राजधानी रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की दरगाह पर अकीदत के साथ चादरपोशी कर राज्य के सर्वांगीण विकास, सलामती, सुख -समृद्धि और अमन-चैन की दुआ मांगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रिसालदार बाबा की दरगाह सामाजिक सद्भाव और सौहार्द की प्रतीक है। यह शांति, एकता, भाईचारा और प्रेम का पैगाम देती है। यह दरगाह वर्षों से हर धर्म और समुदाय के आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र बनी हुई है। इससे पूर्व दरगाह कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री का परंपरानुसार स्वागत किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse