मंत्री बन्ना गुप्ता की मानवता बटोर रही सुर्खियां

 

  • एक बार फिर बन्ना गुप्ता ने पेश की मानवता की मिसाल, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अपनी जिप्सी से भिजवाया अस्पताल 

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। झारखंड में एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानवता की मिसाल पेश की है। गुप्ता ने बहरगोड़ा से जमशेदपुर आने के क्रम में देखा कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है और उन्होंने संवेदना का परिचय देते हुए अपना स्कॉट रुकवाया और स्वयं अपने हाथ से घायल व्यक्ति को अपने स्कॉट वाहन के जिप्सी के माध्यम से एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भिजवाया। 

उन्होंने अपने सुरक्षाकर्मियों को भी साथ भेजा और वायरलैस पर इमरजेंसी अलर्ट करा कर घायल को रवाना किया। इस बीच उन्होंने एमजीएम अधीक्षक को फोन पर सूचना देते हुए हर परिस्थिति के लिए तैयारी करने का निर्देश दिया। उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के इस मानवीय संवेदना की खूब तारीफ की। 

लोगों के मुताबिक, अगर जनप्रतिनिधि बन्ना गुप्ता जैसा संवेदनशील हो जाये तो जनता के समस्याओं का समाधान होता रहेगा! गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी बेड़ो में एक सड़क दुर्घटना में घायल को बन्ना गुप्ता ने रांची रिम्स भिजवाया था, जिससे उसकी जान बच गई थी। इससे पहले चांडिल और लोहरदगा में भी गुजरने के क्रम में उन्होंने काफिला रुकवा कर घायलों की मदद की थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse