दुमका। झारखंड की उप राजधानी दुमका में आठ दिसंबर को प्रमंडल स्तरीय आपके अधिकार, आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम किया जा रहा है। दुमका के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लाभुकों के बीच परिसंपतियों और अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने सोमवार को जिले के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शुक्ला ने बताया कि आगामी आठ दिसंबर को प्रमंडल स्तरीय आपके अधिकार- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस दौरान मेगा परिसंपत्ति वितरण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र का भी वितरण किया जाएगा तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल भी लगाए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ ले सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse