टीम एबीएन, कोडरमा। सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का तीसरा राउंड 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक चलाया जायेगा, जिसमें 0-5 वर्ष के छूटे हुए बच्चों तथा गर्भवती महिलाएं का टीकाकरण पूर्ण किया जायेगा। इस हेतु समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई।
बैठक में उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रखंडों में विशेष कैंप लगाकर चिह्नित सभी बच्चों और गर्भवती महिलाएं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रखंड स्तर पर एक कलस्टर बनाते हुए सभी एएनएम और आंगनबाड़ी कर्मियों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया।
साथ ही इस अभियान के संपन्न होने के उपरांत टीकाकरण दिवस के दिन किये जाने वाले कार्यों का कार्यशाला के माध्यम से सभी एएनएम को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया ताकि उनके द्वारा एमसीपी कार्ड एवं अन्य रिपोर्टिंग प्रपत्र का अच्छे तरीके से संधारण किया जा सके।
इस कार्यक्रम में छूटे हुए बच्चे एवं गर्भवती महिलाओं अपने निकटतम केन्द्र पर टीकाकरण की सुविधा प्राप्त करने हेतु सेल्फ रजिस्ट्रेशन की भी सुविधा उपलब्ध https://uwinselfregistration.mohfw.gov.in/ पर लॉगिन कर सकते हैं। फलेरिया मुक्ति को लेकर 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 तक चलाये जाने वाला नाईट ब्लड सर्वे कार्यक्रम के सुचारू क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में किसी तरह कि दिक्कतें आने पर संबंधित क्षेत्र के थाना से सहयोग लेंगे। मौके पर उप विकास आयुक्त ऋतुराज, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ मनोज कुमार, कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ रमण, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse