भारी बारिश ने बढ़ाया डैमों का जलस्तर

 

  • पतरातू डैम का बढ़ा जलस्तर; इन इलाकों में बाढ़ का अलर्ट

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पतरातू/ रामगढ़। पतरातू डैम का जलस्तर काफी बढ़ गया है। इसके चलते रामगढ़ जिले में सोमवार को बाढ़ की चेतावनी जारी की गयी क्योंकि बढ़ते जलस्तर के कारण पतरातू बांध के गेट खोले जा सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि गेट खुलने से नलकारी और दामोदर नदियों का जलस्तर बढ़ जायेगा, जिससे नदियों के किनारे बसे हुए निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है। इसको लेकर कुछ इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गयी है। पतरातू डैम का जलस्तर बढ़ा हुआ है लेकिन अभी तक इसके गेट नहीं खोले गये हैं। 

इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सुबह 11 बजे बांध का जलस्तर 1,326.5 आरएल था और उसमें पानी बढ़ रहा है। आमतौर पर जलस्तर के 1,328 आरएल होने पर गेट खोल दिये जाते हैं। गेट खुलने के बाद दो नदियों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse