पटना के बापू भवन में मना बिहार खादी उत्सव

 

गांधी जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पटना। बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से महात्मा गांधी की जयंती पर बापू भवन में बिहार उत्सव बिहार खादी उत्सव 2023 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ उषा किरण खान, वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ जितेंद्र कुमार सिंह तथा 52 बूटी कल के प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री कपिल देव प्रसाद ने किया। विचार गोष्ठी का संयोजन और संचालन बिहार राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने किया। 

विचार गोष्ठी में डॉ उषा किरण खान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी। हर धर्म और जाति के लोगों ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया, तब हमें यह आजादी मिली। राजनीतिक लड़ाई के साथ-साथ उन्होंने आर्थिक और सामाजिक लड़ाई भी लड़ी। हरिजन कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी तथा स्वच्छता के लिए महात्मा गांधी ने सबको प्रेरित किया। 

उन्होंने कहा कि मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा गांधी बनने का प्रस्थान बिंदु बिहार है। बिहार में ही उन्होंने वस्त्रों के लिए चरखा तथा सत्य और अहिंसा के प्रयोग प्रारंभ किये। बिहार प्रवास के दौरान ही बापूजी के विचारों में दृढ़ता आई और उनके व्यक्तित्व में निखार आया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी में महिलाओं की भूमिका को भी पहचान और माना कि जब तक महिलाओं को आजादी नहीं मिलेगी, तब तक देश को पूरी आजादी नहीं मिलेगी।

पद्मश्री डॉ जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता के साथ-साथ स्वच्छता को भी बहुत महत्व दिया। आज इस अवसर पर उनका स्मरण करके हम उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लें तथा खादी एवं ग्रामोद्योग को मजबूती प्रदान करें। हमारा देश बड़ी आबादी वाला देश है। यहां रोजगार के जितने अधिक अवसर सृजित होंगे, उतना ही देश की आर्थिक तरक्की होगी।

पद्मश्री कपिल देव प्रसाद ने कहा कि हैंडलूम और कड़ी से लाखों लोग जुड़े हुए हैं, लेकिन जब तक आम लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक इस घर-घर तक पहुंचना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि खादी के वस्त्र न सिर्फ आरामदायक होते हैं, बल्कि किफायती भी हैं। इसलिए सबको खादी और हैंडलूम के वस्त्र पहनना चाहिए। इससे बुनकरों को रोजगार मिलेगा और भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 इस अवसर पर बिहार खादी आनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को बिहार खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट की ब्रांड एम्बेसडर मैथिली ठाकुर, डॉ उषा किरण खान, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह तथा कपिल देव प्रसाद के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया। इनमें आयुष आर्या, संजय सिंह, पीके भारत, अजीत, विवेक, जिज्ञासु यादव, स्नेहा, डॉ रिंकी, अविनाश कुमार, सोनल कुमारी, बब्बन कुमार, बिहारी हैं, प्रकाश कुमार, बबली सिंह, प्रकाश सिंह, सुधांशु राज, गीता कुमारी, पवन सौरव, कुमार आनंद, मनीष कुमार, अमन कश्यप, हिमांशु, अब्दुल अहमद, कुमार रवि राज एवं सुमेघा साह शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse