टीम एबीएन, रांची। तेरापंथ युवक परिषद रांची ने रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के अंतर्गत कुल 12 रक्तदान शिविर लगाये। भारत सरकार के संयुक्त तत्त्वावधान में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने रक्तदान अमृत स्मरणोत्सव के अंतर्गत ने इस बार 25 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (एमबीडीडी) का आयोजन किया गया।
एमबीडीडी झारखंड प्रभारी सिद्धार्थ जैन ने बताया कि इस दौरान झारखंड में कुल 27 से भी अधिक रक्तदान शिविर लगाये गये, जिसमें से रांची में 12 रक्तदान शिविर अन्य संस्थानों के साथ मिलकर लगाये गये। झारखंड में कुल 1078 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जिसमें से 800 से अधिक यूनिट रक्तदान संग्रह किया गया तथा तेरापंथ युवक परिषद रांची के द्वारा कुल 12 शिविरों में 503 रेजिस्ट्रेशन हुआ, जिसमें से कुल 311 यूनिट संग्रह किया गया।
एमबीडीडी के राष्ट्रीय प्रभारी हितेश भांडिया एवं सह प्रभारी सौरभ पटावरी के सान्निध्य में इस बार मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (एमबीडीडी) में विश्व भर में कुल 6100 से भी अधिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें से 1650 से अधिक रक्तदान शिविर अन्य संस्थानों के साथ जुड़कर आयोजन हुआ तथा 500 से भी अधिक रक्तदान शिविर औधोगिक संस्थानो में लगाये गये।
मानव कल्याण एवं रक्तदान महादान में सभी का अतुलनीय सहयोग रहा। प्रेस मीडिया, डिजिटल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आदि ने भी काफी बेहतर सहयोग किया। रांची में अन्य संस्थान में होप्स, आरोग्यम, नारायणी नर्सिंग होम के साथ संयुक्त रूप से तथा सदरअस्पताल, रिम्स ब्लड बैंक, हेल्थ पॉइंट, पारस, रामप्यारी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान एकत्र किया गया।
सभी रक्तदान शिविरों का तथा रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य मंत्रालय के रक्तकोष पोर्टल में रजिस्टर किया गया। रक्तदान शिविर के सहयोग में अतुल जी गेरा तथा शिविर के संयोजन में युवक परिषद के सरंक्षक कमलेश संचेती, अध्यक्ष ललित सेठिया, मंत्री पंकज बोहरा, अमित बैंगानी, विशाल दस्सानी, विकाश नाहटा, सुरेश जैन, विवेक बैंगानी, विनय बेगवानी, आकाश बैंगानी आदि का मुख्य सहयोग रहा। उक्त जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse