टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा, रांची का 47वां स्थापना दिवस समारोह, लाल बहादुर शास्त्री जयंती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती, पूर्व अध्यक्ष व मंत्रीगणों का सम्मान, 18वें वरिष्ठ अग्रजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच एवं सहभोज का भी आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार खेतान (उपाधीक्षक सदर अस्पताल, रांची) उपस्थित हुए। दीप प्रज्ज्वलन करते हुए डॉ खेतान ने महाराजा अग्रसेन को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन किया।
मंचासीन मुख्य अतिथि डा अनिल कुमार खेतान, अध्यक्ष नंद किशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज कुमार चौधरी, जयंती संयोजक सज्जन कुमार पाडिया, कार्यक्रम संयोजक प्रकाश चंद बजाज हुए। पुष्पगुच्छ से डॉ खेतान जी का सम्मान नंद किशोर पटोदिया ने किया।
मंच संचालन प्रमोद अग्रवाल ने किया एवं गांधी जी एवं शास्त्री जी के स्मरण में रघुपति राघव राजा राम एवं संत तूने कर दिया कमाल भजन की प्रस्तुति गोस्वामी जी ने किया तथा उर्मिला पड़िया एवं सहयोगियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्ष नन्द किशोर पटोदिया ने स्वागत भाषण दिया।
नंद किशोर पाटोदिया ने पूर्व अध्यक्षगणों को व मनोज चौधरी ने पूर्व मंत्रीगणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इसके पश्चात् वरिष्ठ अग्रजनों का सम्मान डॉ अनिल कुमार खेतान ने किया। साथ ही सभा में कार्यरत कार्यरत कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
आज के वरिष्ठ अग्रजन सम्मान समारोह में कुल 16 महिला एवं 11 पुरुष वरिष्ठ अग्रजनो को शॉल, स्मृति चिह्न एवं धार्मिक पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले वरिष्ठ अग्रजन- गीता डालमिया, शंकर लाल भारतीय, शकुंतला देवी भारतीय, अरुण कुमार खेमका, पुष्पा देवी तुलस्यान, शकुंतला देवी पोद्दार, गायत्री देवी पोद्दार, विजय कुमार सराओगी, गीता देवी सराओगी, बनारसी देवी, सुधा रानी, मदन गोपाल अग्रवाल, लक्ष्मी देवी नर्सरिया, ओम प्रकाश ओडूकिया, मीरा अडूकिया, शारदा देवी पोद्दार, शीला देवी मुरारका सावर प्रसाद अग्रवाल, हरिप्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद बुधिया, मंटू बुधिया, सुमित्रा देवी सराफ, नारायण प्रसाद अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, परमेश्वरी देवी केडिया।
नागरमल मोदी सेवा सदन से आये हुए डॉक्टरों की टीम में डॉ जय पलक, डॉ केपी दारूका, डॉ एके सिंह, डॉ रमेश बजाज, एवम डॉ नंदिता अग्रवाल, उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री मनोज चौधरी ने दिया।
सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री भागचंद पोद्दार, गोवर्धन प्रसाद गाडोदिया, रतनलाल बंका, चंडी प्रसाद डालमिया, सुरेश चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र केडिया, ललित कुमार पोद्दार, विश्वनाथ जाजोदिया, डॉ ओमप्रकाश प्रणव, अशोक नारसरिया, विनोद कुमार जैन तथा सभा के पूर्व मंत्रीगण श्याम सुंदर बजाज, छोटे लाल जैन, प्रमोद कुमार अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया, मंजीत जाजोदिया को सम्मानित किया गया।
अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि इस अवसर पर दीपेश निराला, अजय डीडवानिया, नरेंद्र नेवटिया, प्रभाकर अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, अमर अग्रवाल, सुनील पोद्दार,नरेश बंका, रामाशंकर बगड़िया, सुरेश चौधरी, शिवभाव सिंहका, किशन अग्रवाल आनंद जालान, हनुमान बेडिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, किशन पोद्दार, राजकुमार मित्तल, संजय सर्राफ एवं अग्रवाल महिला समिति की रूपा अग्रवाल, रीना सुरेखा, नीरा बथवाल, मंजू केडिया, अनसूया नेवटीया, बीना मोदी, छाया अग्रवाल एवं कई सदस्यो सक्रिय रूप से शामिल हुए। उक्त जानकारी अग्रवाल सभा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse