गवर्नर के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने आसमान में बचायी बच्चे की जान

 

 गवर्नर बोले हमें आप पर गर्व है

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने प्रधान सचिव डॉ निधि मदन कुलकर्णी से कहा है कि हमें आप पर गर्व है। राज्यपाल ने डॉ कुलकर्णी को गुलदस्ता देकर सम्मानित भी किया। 

मालूम हो कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने हवाई जहाज में हजारीबाग के एक बच्चे की जान बचायी थी। 

30 सितंबर को रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में 16 माह के बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गयी।  बच्चों के माता-पिता बेहद परेशान उठे। 

तभी फ्लाइट में घोषणा की गयी कि एक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई है। अगर विमान में कोई डॉक्टर मजबूत मौजूद मौजूद है तो बच्चे की मदद करें। डॉ कुलकर्णी तत्काल अपनी सीट से उठे और उसे बच्चों के पास पहुंचे। 

उन्होंने बच्चों के माता-पिता से बातचीत की। बच्चों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उसकी जांच की। बच्चों की मां से पूछा कि क्या उसे कुछ दवाइयां देती है। बच्चे की मां ने उन्हें सारी जानकारी दी। इसके बाद परिवार के पास जो दवाई उपलब्ध थी बच्चों को खिलायी गयी। 

साथ ही विमान में मौजूद ऑक्सीजन की मदद से बच्चे का उन्होंने उपचार किया। थोड़ी देर में बच्चे को आराम मिला और उसके माता-पिता के साथ विमान में मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।

राज्यपाल ने किया सम्मानित 

राज्यपाल को जब इस बात की जानकारी मीडिया से हुई, तो रविवार को उन्होंने अपने प्रधान सचिव को सम्मानित किया। राजभवन ने राज्यपाल के साथ डॉ नितिन मदन कुलकर्णी की तस्वीर ट्वीट कर यह जानकारी दी। राज्यपाल ने डॉ कुलकर्णी को शॉल और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इसका फोटो भी ट्वीट किया है। 

ट्वीट में लिखा आपके इस नेक कार्य पर मुझे गर्व है। यह मानव सेवा को प्रदर्शित करता है। आपकी तत्परता से एक बच्चे की जान बचाने में जो मदद मिली, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। आपके द्वारा किए गए कार्य मानवता की सेवा की दिशा में अन्य के लिए अनुकरणीय है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse