इंटर स्टेट अंडर 23 ट्राफी क्रिकेट में झारखंड बना चैंपियन

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। इंटर स्टेट अंडर 23 ट्राफी क्रिकेट में झारखंड ने विदर्भ को फाइनल मैच में हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। ज्ञात हो कि विगत एक महीने से इस ट्राफी का लीग मैच चल रहा था। 

जिसमें झारखंड ने त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, बंगाल, केरल, छत्तीसगढ़, आदि राज्य से लीग में जीतकर फाइनल में पहुंचा तथा विदर्भ को फाइनल मैच में हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। इस ट्राफी को जीतने में लोहरदगा के लाल जतिन कुमार पांडेय का अहम योगदान रहा, सभी मैचों में विकेट लेने के अलावा बैटिंग में भी अपना लोहा मनवाया।

हिमाचल प्रदेश के मैच में मैन ऑफ द मैच, तथा फाइनल मैच में एक कीमती विकेट के अलावा सातवां डाउन पर आकर तीन छक्के की मदद से 14 बॉल में 23 रनो का नाबाद पारी खेलकर विदर्भ को 242 रनो का लक्ष दिया था पर विदर्भ की टीम 201 रन पर आल आउट हो गयी। (शाबाश जतिन) 

बताते चलें कि जतिन पांडेय, श्री राम मन्दिर (फुलवारी) के पुजारी मुनेश्वर पांडेय जी के पोता तथा वार्ड नम्बर 13 के पिछले तीन बार से पार्षद दिनेश कुमार पांडेय के पुत्र हैं जिसने लोहरदगा ही नहीं ओर झारखंड का मान बढ़ाया l हम इनके उज्वल भविष्य की कामना करते हैं

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse