लोहरदगा जय श्री राम समिति नगर कमेटी का हुआ विस्तार वं जिला पदाधिकारी को मिला अतिरिक्त प्रभार

 

  • आगामी  3 अक्टूबर को शौर्य जागरण रथ का जय श्री राम समिति द्वारा  लोहरदगा मे होगा भव्य स्वागत    

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा गुदरी बाजार स्थित मुद्रिका बैंक्विट हॉल में रविवार को जय श्रीराम समिति की बैठक  समिति अध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता में की गयी। आयोजित बैठक में जिला संरक्षक रोहित साहू, अजय सोनी, अनूप गुप्ता, रितेश साहू मौजूद थे। 

राजीव रंजन, रोहित साहू,रितेश साहू, इंदिरा प्रधान,सुनील अग्रवाल ने सभी पदाधिकारी को संबोधित किया बैठक में नगर कमेटी का विस्तार एवं अदानी 3 अक्टूबर को अयोध्या से आ रहे रथ को लेकर खास परी चर्चा की गयी। बैठक की शुरुआत नगर कमेटी के बने नए 10 नगर पदाधिकारी कमलेश कुमार, अक्षय करुआ, रितेश सोनी को कार्यकारी अध्यक्ष, देवजीत कसेरा, ओम कुमार, सुजल सहानी, आशीष वर्मा, दिग्गज सिंह को नगर उपाध्यक्ष, गौरव चन्द्रवंशी को संगठन मंत्री एवं नीरज साहू को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

साथ ही जिला कमेटी में बदलाव करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रदीप साहू को अतिरिक्त प्रभार देते हुए जिला महामंत्री बनाया गया एवं बजरंग करूवा, चंदन साहू, अभिषेक कुमार उर्फ सूर्या को जिला मंत्री का जिम्मेवारी सोपा गया जिसका स्वागत जिला समिति एवं संरक्षकों के द्वारा किया गया। 3 अक्टूबर को अयोध्या से आ रहे हैं रथ का भव्य तरीके से स्वागत की तैयारी पर रणनीति बनायी गयी।

 अध्यक्ष राजीव रंजन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा की जय श्रीराम समिति के प्रति युवाओं का विश्वास बढ़ रहा है। ज्ञात हो की समिति एक सामाजिक एवं धार्मिक के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी काम करती है बैठक का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष ओम महतो ने किया।

मौके पर जिला ध्यक्ष राजीव रंजन, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दयाशंकर सिंह, ओम महतो, हेमंत वर्मा जिला उपाध्यक्ष अनिल उरांव, प्रदीप साहू,विक्की कसेरा, अनुज कुमार जिला कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद जिला महिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान कार्यकारी अध्यक्ष संगीता कुमारी, पूर्णिमा देवी, गौरी देवी नगर अध्यक्ष दीपक साहू नगर महामंत्री सुशील पटनायक, नगर मंत्री निखिल कुमार, सूरज सिंह, विष्णु साहू, कौशिक मेहता, संजय कुमार, जीवन महतो, सत्यम कुमार, अभय कुमार, आशीष रजक, अमन कुमार,नीरज कुमार, उदय कुमार, आकाश मेहता, प्रियांशु वर्मा, विक्की कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे l

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse