श्री गौशाला परिसर में आज से सात दिनों के लिए श्रीमद भागवद मूल पाठ गौमाताओं के लिए होगा आयोजित

 

  • सात को गौप्रेम और कृष्ण भक्ति पर श्रद्वालुओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन

टीम एबीएन, कोडरमा। शहर के यदुटांड़ स्थित गौशाला परिसर में पहली बार गौ माताओं के लिए श्रीमदभागवद मूल पाठ का आयोजन किया जायेगा। इसमें वृंदावन के कथावाचक भागवद तथा का श्रवण करायेंगे। बताते चलें कि पूरे गौशाला परिसर में इसके लिए पूर्व में ही गौ स्थलों पर छोटे-छोटे ध्वनि यंत्र लगाये गये हैं। 

कथावाचक के द्वारा माइक से कथा का वाचन किया जायेगा और अपने स्थलों से ही गौ माताएं प्रवचन का लाभ ले सकेंगी। सनातन धर्म में पितृपक्ष में गौ आहार देने की परंपरा है। ऐसे में भागवद कथा का आयोजन सराहनीय कदम होगा। 

गौशाला समिति के अध्यक्ष प्रदीप केड़िया, सचिव ओम खेतान, कोषाध्यक्ष अविनाश सेठ, अरुण मोदी और सज्जन शर्मा, कार्यक्रम के परियोजना निदेशक शुभ लक्ष्मी चौधरी ने बताया कि गौ वंश के आंतरिक विकास के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रतिदिन दिन 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कथा का अयोजन होगा। 

वहीं सात अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से भक्तों के लिए कोलकाता के आचार्य पतांजलि शर्मा के द्वारा गौ माता एवं श्रीकृष्ण का गौ माता पर प्रेम एवं मानव जीवन में परगावंश की वृद्वि से लाभ पर प्रवचन देंगे। 

कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। वहीं 3 अक्टूबर को कोडरमा गौशाला समिति की बैठक शिव वाटिका में होगी। इसमें गोपाष्टमी मेला के आयोजन सहित गौशाला के विकास को लेकर चर्चा होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse