टीम एबीएन, रांची। आज 01 अक्टूबर को तेरापंथ युवक परिषद, रांची ने पोद्दार धर्मशाला चुटिया, वाईबीएन पब्लिक स्कूल धुर्वा तथा संयुक्त रूप से नारायणी नर्सिंग होम तथा पारस अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया था।
आज का रक्तदान शिविर नारायणी नर्सिंग होम, आरोग्यम, कंनेक्टिग होप्स, सदर अस्पताल, रिम्स ब्लड बैंक, पारस अस्पताल, रामप्यारी अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया।
आज दिन भर वर्षा होने के बावजूद चारों शिविर में कुल 105 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमे से 65 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान करने वालो दाताओं को प्रमाण पत्र दिया गया।
नारायणी नर्सिंग होम के निदेशक प्रतिमा सिन्हा, डॉ संजय कुमार, राजा कुमार, आरोग्यम के महाराणा प्रताप कुमार जी, सहनिदेशक सन्ध्या जी, मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी बलबीर जैन, तेरापंथ युवक परिषद के मंत्री पंकज बोहरा, हॉप्स के रंजन कुमार जी के मुख्य सहयोग से एवं सारे ब्लड बैंक के द्वारा रक्त एकत्र करने में पारस ब्लड बैंक प्रभारी कल्याणी जी, सदर ब्लड बैंक के प्रभारी गीतांजलि जी, रिम्स से डॉ उषा जी, रामप्यारी ब्लड बैंक से नितिन कुमार आदि का सहयोग रहा।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद इस बार 25 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार, नेशनल हेल्थ मिशन के साथ मिलकर पूरे विश्व भर में छोटे बड़े सभी औधोगिक एवं व्यापारिक संस्थानों, शैक्षणिक इकाइयों, समाजसेवी संस्थाओं इत्यादि के साथ मिलकर एवं उनके सहयोग से रक्तदान शिविर लगाये जा रहे हैं। सभी रक्तदान शिविरों का तथा रक्तदाताओं का रजिस्ट्रेशन स्वास्थ्य मंत्रालय के रक्तकोष पोर्टल में रजिस्टर किये जा रहे हैं।
आज के शिविर के संयोजन में युवक परिषद के अध्यक्ष ललित सेठिया, उत्तम चोरड़िया, विनय बेगवानी, विकाश बोहरा, विवेक बैंगानी, सुरेश नाहटा, विवेक बोहरा, रति बोहरा, शैली जैन, मोनिका बोहरा, मनीषा बोहरा, सौभाग्य गंग, कीर्ति बोहरा, भारती बोहरा, पिंकी जैन आदि की मुख्य भूमिका रही है। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse