टीम एबीएन, भंडरा। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय भंडरा में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में छात्राओं के बीच मसमानो मोड़ से तहसील कचहरी तक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। स्वच्छता के प्रति पेंटिंग प्रतियोगिता में हेमा कुमारी, सुषमा कुमारी, अंशु कछप, मनीषा कुमारी, श्रेया कुमारी, शहिस्ता परवीन, महजबी खातून ने उत्कृष्ट पेंटिंग किया।
मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान सलोनी कुमारी, द्वितीय स्थान प्रियंका कुमारी, तृतीय स्थान सतया उराव ने प्राप्त किया। मैराथन दौड़ में सफल तीन छात्राओं एवं उत्कृष्ट पेंटिंग करने वाले छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा के डॉक्टर संजय कुमार एवं डॉ ओम के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse