पोस्टल डिपार्टमेंट और पूर्व पार्षद ने वार्ड 11 में चलाया सफाई अभियान

 

टीम एबीएन, रांची। 1 अक्टूबर 2023 गांधी जयंती की पूर्व संध्या और स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वार्ड 11 के पोस्टल डिपार्टमेंट और पूर्व पार्षद अभय कुमार सिंह ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में साफ सफाई अभियान चलाया। 

भारी बारिश के बीच आज वार्ड क्षेत्र के जेसी रोड, पीएनटी कॉलोनी, बिराज नगर, नवीन मित्रा रोड और के एम मल्लिक रोड आदि क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया। 

स्वच्छता अभियान में चीफ पोस्टमास्टर जनरल राकेश कुमार, डीडीजी शैलेंद्र त्रिवेदी, एसएसपीओ उदय भान सिंह, नगर निगम के वार्ड सुपरवाइजर नैयर नयाज, प्रेम रंजन, लखन कुमार सहित पोस्टल डिपार्टमेंट के कर्मी शामिल थे। उक्त जानकारी निवर्तमान पार्षद के सहयोगी सदाम कुरैशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse