दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल... पर बच्चों ने झुमाया

 

  • क्लोरोफिल स्कूल में गांधी जयंती पर कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया में प्री प्राइमरी के छोटे बच्चों की शिक्षा में अग्रणी महाराणा प्रताप चौक स्थित क्लोरोफिल स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया।

इसमें छोटे-छोटे बच्चे गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी के लिबास में आये थे। छोटे बच्चों ने गांधीजी पर बनाया हुआ सबसे लोकप्रिय गीत "दे दी हमें आजादी बिना खडग, बिना ढाल" पर एक बहुत ही मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

प्राइमरी क्लास के बच्चों ने गांधीजी और शास्त्रीजी की तस्वीर को अपने हाथों से कैनवास पर पेंसिल और रंगों की सहायता से उकेरा। कुछ बच्चों ने गांधीजी और शास्त्रीजी के स्लोगन "जय जवान, जय किसान" "सत्य और अहिंसा" को भी अपने चार्ट पेपर पर लिखकर दर्शाया। 

क्लास 1 के बच्चों ने कविता पाठ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और क्लास 2 के बच्चों ने सुलेख प्रतियोगिता में भाग लिया। स्कूल की प्रिंसिपल कंचन अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुलगना, नफीसा, एकता, कृति, आंचल, दिव्या, रूपम, अलका, संतोष, सीमा जैन एवं पंकज सहाय की भूमिका सराहनीय रही।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों में प्रीतेश, तोसानी, अशफ मिराज, मान्या कुमारी, रूतांश वर्मा, आराध्या कुमारी, रौनक राज, लिहान अरोरा, आरोही सिंह, सिद्धि राज, श्रेयांश कुमार व अन्य कई बच्चे मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse