भारत के "प्रचंड" प्लान से सकते में चीन-पाकिस्तान

 

  • 156 और प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर खरीदेगी इंडियन एयरफोर्स
  • चीन-पाकिस्तान सीमा पर होगी तैनाती

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय वायुसेना एचएएल से 156 और प्रचंड लाइट कॉम्बैट हेलकॉप्टरों खरीदेगी। इसका ऑर्डर शीघ्र ही दिया जायेगा। भारतीय वायुसेना इन्हें चीन और पाकिस्तान सीमा पर तैनात करेगी। 

इसे रक्षा क्षेत्र में पीएम मोदी के मेक इन इंडिया के लिए सबसे बड़े प्रयासों में से एक कहा जा सकता है। दुनिया की सबसे खराब मौसम स्थितियों और इलाकों में परीक्षण करने के बाद पिछले 15 महीनों में इनमें 15 हेलीकॉप्टरों की पहले ही सेना ने अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। 

वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों ने बताया कि मुख्य सेवा के रूप में भारतीय वायुसेना ने संयुक्त अधिग्रहण मामले के रूप में 156 और प्रचंड हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए सरकार के पास एक प्रस्ताव रखा है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिलने की संभावना है।

हाल ही में, भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने के लिए लगभग 100 और हल्के लड़ाकू विमान मार्क 1ए खरीदने के बल के इरादे के बारे में विदेशी धरती से घोषणा की थी। 

मूल्य के हिसाब से दोनों परियोजनाओं का कुल योग 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। 156 हेलिकॉप्टरों में से 66 भारतीय वायु सेना द्वारा शामिल किये जायेंगे। जबकि शेष 90 भारतीय सेना द्धारा अधिग्रहित किये जायेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse