एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। खेलों के आठवें दिन भारत ने अपने खाते में एक स्वर्ण और एक रजत जोड़ा। रविवार (एक अक्तूबर) को पुरुष ट्रैप टीम ने स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया।
वहीं, महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक अपने नाम किया। शूटिंग में भारत के लिए यह एशियाई खेलों के मौजूदा संस्करण में 21वां पदक है। इनमें से सात स्वर्ण, नौ रजत और पांच कांस्य पदक है।
किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान की पुरुष ट्रैप टीम ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण जीता। तीनों ने मिलकर कुवैत और चीन की टीमों को हराया। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता।
यह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। कुवैत को रजत और चीन को कांस्य से संतोष करना पड़ा। कीनान और जोरावर भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे पुरुष व्यक्तिगत फाइनल में भाग लेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse