एसडीओ के नेतृत्व में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

 

  • बिना चालान के साथ खनिज परिवहन करते कई वाहनों की जांच की गयी
  • जांच के क्रम में बिना चालान के खनिज परिवहन करते 01 ट्रैक्टर और 07 हाईवा जब्त, प्राथमिकी दर्ज
  • एसडीएम संदीप कुमार मीना का अपील… बिना चालान व ग़लत चालान को लेकर खनिज परिवहन करने से राज्य सरकार की राजस्व का नुकसान होता है
  • इसलिए बिना चालान व गलत चालान को लेकर खनिज परिवहन करने से बचें, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई

टीम एबीएन, कोडरमा। विगत दिनों संपन्न हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में बिना चालान के खनिज परिवहन, अवधि समाप्त परिवहन चालान, गलत चालान, बिना लाईसेंस और ओवरलोड वाहनों की चलाने की बात सामने आयी थी। 

साथ ही यह भी बातें सामने आयी कि तेज गति व ओवरलोड वाहन चलाने से अधिक दुर्घटनाएं होने की संभावना रहती है। इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन कोडरमा कटिबद्ध है और सख्त कार्रवाई करने हेतु अग्रेसित है। 

इसी कड़ी में दिनांक 30 सितम्बर की देर रात्रि को जिला खनन टास्क फोर्स के सदस्य एसडीओ संदीप कुमार मीना के नेतृत्व में झुमरी तिलैया के बाईपास रोड और चंदवारा प्रखंड अंतर्गत ढाब-थाम मुख्य पथ व नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत खनिज लदे वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चंदवारा प्रखंड अंतर्गत ढाब-थाम मुख्य पथ खनिज लदे वाहनों का सघन चेकिंग अभियान के दौरान 2 वाहनों को पकड़ा गया, जिसमें स्टोन चिप्स लदा हुआ पाया गया और झुमरी तिलैया के बाईपास रोड खनिज लदे वाहनों की जांच के दौरान 04 वाहनों को पकड़ा गया, जिसमें स्टोन चिप्स लदा हुआ था। इसके अतिरिक्त नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत जांच अभियान के दौरान स्टोन चिप्स लदा 2 वाहनों को जब्त किया गया। 

पकड़े गये वाहनों में 01 ट्रैक्टर और 07 हाईवा शामिल है। जिम्स पोर्टल पर जांच करने पर भी उक्त सभी वाहनों में लदे खनिज का कोई परिवहन चालान प्रदर्शित नहीं हुआ। 

वाहनों में लदे खनिज के बावत किसी प्रकार का कागजात यथा परिवहन चालान नहीं पाये जाने पर जिला खनन टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा सभी वाहनों को जब्त करते हुए पुलिस बल की सहायता से संबंधित थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। 

वहीं जिला खनन पदाधिकारी द्वारा सभी वाहनों के चालक एवं मालिक के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए जब्त वाहन/ खनिज को राज्यसात की कार्रवाई की गयी। एसडीओ ने कहा कि बिना चालान व ग़लत चालान के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ जांच अभियान जारी रहेगा। 

उन्होंने कहा कि बिना चालान व गलत चालान को लेकर खनिज परिवहन करने से राज्य सरकार की राजस्व का भी नुकसान होता है। इसलिए बिना चालान व गलत चालान को लेकर खनिज परिवहन न करें, ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जायेगी। 

साथ ही उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि तेज गति से वाहन न चलाने के साथ साथ ओवरलोड वाहन न चलायें। इस मौके पर जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय और पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse