टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। इग्नू में जुलाई 2023 शैक्षिक सत्र में नामांकन व पुनः पंजीकरण की तिथि 10 अक्टूबर तक बढ़ा दी गयी है। इच्छुक छात्र और छात्राएं स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा के कोर्सों में ऑनलाइन और ओडीएल में निर्धारित तिथियों में नामांकन ले सकते हैं।
यह जानकारी जेजे कॉलेज में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो संगीता बारला ने दी। उन्होंने बताया कि इग्नू के स्नातक, स्नातकोत्तर या डिप्लोमा कार्यक्रमो में छात्र इग्नू के वेबसाइट पर ऑनलाइन नामांकन ले सकते हैं।
जो पूर्व से इग्नू के छात्र है, वो अपना रीरजिस्ट्रेशन भी 10 अक्टूबर तक करा सकते हैं। प्रो बारला ने बताया कि जो छात्र ऑनलाइन नामांकन के दौरान डिजिटल अध्ययन सामग्री का विकल्प चुनते है उन्हें कार्यक्रम शुल्क पर 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse