टीम एबीएन, रांची। जिले के सदर थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया कोकर में एक ब्रेड बनाने वाली कंपनी में कार्यरत मजदूर पर लिफ्ट गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया निवासी गोरांग सरकार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गोरांग रांची में रहकर ब्रेड बनाने वाली कंपनी में मजदूरी करता था। हालांकि घटना के बाद कंपनी प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी।
घटना शुक्रवार की देर रात हुई थी। वहीं घटना के दूसरे दिन शनिवार की शाम मजदूरों ने गोरांग सरकार के शव के साथ कंपनी में जमकर प्रदर्शन किया और मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग की।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है। पुलिस की पूछताछ में प्रदर्शन कर रहे साथी मजदूरों ने बताया कि शुक्रवार की रात गोरांग सरकार कंपनी में काम कर रहा था।
जिस स्थान पर मजदूर काम कर रहा था, उसी के ऊपर से एक लिफ्ट मजदूर पर ही गिर गया, जिसमें गोरांग गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आनन-फानन में गोरांग को रिम्स ले जाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse