टीम एबीएन, रांची। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का असर झारखंड में दिखने लगा है। 30 सितंबर से ही राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में बारिश होने लगी है। अगले 24 घंटे में इसके और प्रभावी होने की उम्मीद है, जिसके बाद कई जिलों में भारी बारिश होगी।
निम्न दबाव के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में अलग-अलग दिनों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र ने इसको लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने राज्य के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के दौरान वज्रपात की काफी ज्यादा आशंका होती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को इससे बचने की अपील की है।
एक अक्टूबर को गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रांची, धनबाद तथा पश्चिमी सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
दो अक्टूबर को साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, दुमका, साहिबगंज, हजारीबाग और कोडरमा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
तीन अक्टूबर को राज्य के पश्चिमी हिस्से गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
4 अक्टूबर से बारिश में कमी आ सकती है, लेकिन पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse