रामगढ़ : भुरकुंडा से लापता सुजल का शव बंद खदान से बरामद

 

टीम एबीएन, रामगढ़। भुरकुंडा पटेल नगर करमाली टोला निवासी जगदेव करमाली के एकलौते पुत्र सुजल करमाली उम्र 22 वर्ष 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से लापता था। लापता को लेकर परिजनों के दौरा भुरकुंडा ओपी में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। 

शनिवार को परिजनों के दौरा काफी खोजबीन की गयी। लेकिन कहीं भी कुछ अतापता नहीं चला। रात्रि को उसका बाइक, हेलमेट, मोबाईल व चप्पल भदानीनगर थाना क्षेत्र के आइएजी तेतरिया बंद खदान के पास मिला। 

रविवार को खदान में लोगों ने एक शव तेरते हुये देखा गया। लोगों के दौरा इसकी सूचना भदानीनगर पुलिस को दी। पुलिस ने खदान से शव को निकला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

इस संबंध में पुलिस ने कहा कि हर बिंदुओं पर जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहां जा सकता है। जिस वक्त सुजल का शव खदान से निकला जा रहा था, तो उसके हाथ में डेनराइट था। 

सुजल के पिता जगदेव करमाली ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे मेरे भगीना से मोटरसाइकिल मांग कर कहीं गया था। शाम 5 बजे मेरे भगीना रोहित कुमार बाइक मांगने घर आया था पर सुजल घर में नहीं था। 

उसके बाद सुजल को खोजने लगे। शव मिलने के बाद से घर में मातम का माहौल छा गया। सुजल एकलौता पुत्र था। सुजल दो महीने पहले रामगढ़ होण्डा शोरूम में काम करता था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse