टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कोडरमा स्कूल सहोदया कंपलेक्स के बैनर तले संस्था के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार की सेवानिवृत्ति पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान के साथ किया।
तत्पश्चात सहोदया के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ तथा सचिव शर्मेंद्र कुमार साहू ने अंग वस्त्र के माध्यम से नवीन जी का स्वागत व सम्मान किया। संस्था के सचिव शर्मेंद्र कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में बताया कि कोडरमा जिला के शिक्षा जगत में नवीन कुमार जी एक जाने-माने और सम्मानित व्यक्तित्व हैं।
इनके मार्गदर्शन में ही कोडरमा स्कूल सहोदया कंपलेक्स कोरोना जैसे कालखंड को पार करते हुए आज निर्वाध गति से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। मौके पर सहोदया के अन्य सदस्य भी श्री कुमार के प्रति अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में पूर्व कोषाध्यक्ष नवीन कुमार ने अपने उद्बोधन में बताया कि शिक्षा जगत में व्यक्ति आजीवन सीखने का ही कार्य करता है और सहोदया से मैं भी बहुत कुछ सीखा हूं। अतः संगठन के प्रति सदैव आभारी रहूंगा।
उपस्थित सदस्यों के बीच सर्वसम्मति से सहोदया के नवीन कोषाध्यक्ष के रूप में इकरा पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मकसूद आलम जी का नाम मनोनीत किया गया। संगठन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बताया कि नवीन जी की व्यक्तित्व हम सबों के लिए प्रेरणास्रोत है।
वैधानिक दृष्टिकोण से भले ही यह सेवानिवृत्त हो सकते हैं परंतु मानसिक, शारीरिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अब ये सहोदया के और करीब हो गये हैं। संगठन इन्हें अपने हृदय में रखे हुए है, और आने वाले भविष्य में इन से सदैव मार्गदर्शन प्राप्त करेगा।
मौके पर ग्रिजली विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ, सेक्रेट हार्ट स्कूल के निदेशक प्रमोद कुमार, बीआर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक ओम प्रकाश राय, मेरिडियन अकादमी के प्राचार्य अभिषेक पांडेय तथा शिव तारा सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य रमेश कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे।आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम समाप्त की गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse