जिला शूटिंग क्लब के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन 27 को

 

  • उद्घाटन कार्यक्रम में मशहूर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री व प्लेबैक सिंगर अमित गुप्ता होंगे शामिल

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आगामी 27 सितंबर को अपराह्न 2 बजे से बलदेव साहू महाविद्यालय स्थित लोहरदगा जिला शूटिंग क्लब के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव एवं रांची विश्वविद्यालय रांची के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बताया कि मौके पर मशहूर फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री उपस्थिति रहेंगी। 

उक्त कार्यक्रम को यादगार एवं ऐतिहासिक बनाने को ले  मुंबई के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर अमित गुप्ता अपनी आर्केस्ट्रा टीम के साथ संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज एवं अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने जिलेवासिओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse