टीम एबीएन, कोडरमा। जिला पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पुलिस बल के साथ पूरे झुमरी तिलैया में पैदल चलकर भ्रमण किया। जिसमें कुछ दुकानदारों को कहा गया कि सड़क छोड़ कर दुकान लगायें, नही तो कार्रवाई की जायेगी।
ट्रैफिक नियम का पालन करने की अपील भी की। अगर इसपर भी नहीं मानते हैं, तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर को कहा गया कि जो ट्रैफिक पालन नहीं करेगा, उन लोगों का चालान काटना है।
एसपी ने कहा कि प्रतिदिन हमारे पास अपडेट मिलना चाहिए। हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते खाली होने चाहिए। बाइक पार्किंग जो झंडा चैक के बगल में है वहां जो दुकान लगाये हुए हैं, उनलोगों से कहा गया कि यहां दुकान न लगायें। यह पार्किंग का स्टैंड है। सिर्फ बाइक वालों के लिए है, जो सब्जी खरीदने आते हैं।
ठेले वालों को कहा कि आप लोग सड़क के किनारे न लगायें, अगर लगाते पाये जायेंगे, आपका भी चालान काट दिया जायेगा। ट्रैफिक पुलिस को कहा गया कि सुबह 9 बजे लेकर दोपहर 2 बजे तक आने जाने वाले लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
ट्रैफिक के जवान 4 बजे से लेकर रात को 8 बजे तक तैनात रहेंगे। मौके पर इंस्पेक्टर आर एन ठाकुर, तिलैया थाना के एसआई सोनी प्रताप, एएसआई शांति भूषण, प्रमोद सिंह के अलावा पुलिस बल के जवान एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse