टीम एबीएन, देवघर/ रांची। भारतीय किसान संघ झारखंड प्रांत के प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय बैठक बाबा नगरी बैद्यनाथ धाम देवघर में बाबा बैद्यनाथधाम विवाह भवन में सम्पन्न हआ।
बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युगल किशोर मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष जयकुमार सिंह, महामंत्री प्रकाश नारायण सिंह, संगठन महामंत्री आचल जी के अलावे विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं जिला मंत्री उपस्थित थे।
आज की बैठक में पूरे झारखंड प्रदेश में किसानों की संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नियमित मासिक बैठक जिला, प्रखंड एवं ग्राम स्तर पर करने का करने का निर्णय लिया गया। साथ ही पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान दिसंबर माह से चलाया जायेगा।
इस बैठक में विशेष रूप से रांची के बेनी साव, दीपक उरांव, लातेहार के बबन कुमार, हजारी बाग से इन्द्र नारायण कुशवाहा, चतरा से रुद्र प्रताप देवघर से महाराज उदयनाथ, डॉक्टर सतीश, जागेश्वर यादव कथावाचक बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक सिद्धार्थ जयसवाल पूर्व जिलाध्यक्ष देवघर सिद्धेश्वर सिंह के अलावे विभिन्न जिला से आये प्रतिनिधियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse