अग्रवाल समाज की बैठक में 12 से 15 अक्टूबर तक अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय

 

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। अग्रवाल समाज की एक आमसभा श्री अग्रसेन भवन में आयोजित की गई। बैठक में समाज के कुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जयंती 15 अक्टूबर को धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर झुमरीतिलैया के अड्डी बंगला रोड स्थित ठाकुर बाड़ी मंदिर से शोभायात्रा झांकी के साथ निकालने का निर्णय लिया गया। 

शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए श्री अग्रसेन भवन में सम्पन्न होगी। इसके बाद एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसमें बहार से समाज के वक्ता को बुलाने की सहमति बनी। सभा के उपरांत चार दिवसीय कार्यक्रम के विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं, परियोजना निदेशक के आलावा समाज मेट्रिक, इंटर एवं शिक्षा व खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष गोपी कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का सिद्धांत एक रुपया एक ईंट की प्रथा आज भी प्रासंगिक है। समाज में 18 गोत्रों में बटे लोग आज भी समाज सेवा के क्षेत्र में खासकर पनशाला, पाठशाला धर्मशाला जैसे कार्यों को आज भी बखूबी निभा रहा है। 

महाराजा अग्रसेन का सिद्धांत अग्रोहा (हरियाणा) में बसने वाले कोई भी नागरिक को वहां पूर्व में बसे लोग नए लोगों को एक रुपया नगद व एक ईंट देते थे। ताकि वह एक एक रुपया जमा कर व्यापार शुरू करता था व एक एक ईंट से मकान का निर्माण करता था। आज भी इस प्रथा को जन जन तक पहुंचाने की जरूरत है। 

सभा की संबोधित करते हुए समाज के सचिव हिमांशु केडिया ने कहा कि अग्रसेन भवन को सजाने और सवारने का कार्य किया जा रहा है। मानवता की सेवा अग्रवाल समाज का मुख्य उदेश्य है। इसी कड़ी में प्रेरणा शाखा के साथी इसी सप्ताह अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो जरूरत मंदों के लिए मिल का पत्थर साबित हुए। 

उन्होंने कहा कि 2 से 14 अक्टूबर तक कई प्रतियोगिताएं बच्चों महिलाओ व बालिकाओं के बीच कराई जाएगी इसके लिए महिला, बालिका व युवा संगठन के साथ बैठक कर परियोजना निदेशक बनाए जाएंगे। कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया। 

सह सचिव अरविंद चौधरी ने कहा कि समाज के द्वारा सामाजिक लोगों के साथ साथ बहार स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता है। इसके तहत महाराजा अग्रसेन के नाम पर फुटबॉल मैच क्विज प्रतियोगिता मेराथन दौड़ आदि कराने का सुझाव दिया। 

समाज के पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल केडिया, पूर्व जयंती संयोजक प्रदीप केडिया के आलावा अनूप सरावगी, प्रदीप खाटूवाला, अभिषेक गुप्ता, संदीप संघई, अशोक पिलानिया, वत्सल कंदोई ने भी अपने अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राधेश्याम मोदी ने किया। मौके पर विपुल चौधरी, प्रेम अग्रवाल, सुरेश पिलानिया, पवन चौधरी, नरेश खाटूवाला, किशन चौधरी, संदीप हिसारिया, यश बंसल, संतोष लड्ढा, संजय नरेडी, संजय खेमानी, विपुल बगड़िया, रंजीत चौधरी, दीपक सिंघानिया, अजय अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse