टीम एबीएन, कोडरमा। दिनांक 24 सितम्बर 2023 को दिन रविवार को रामगढ़ शहर के सिद्धि विनायक होटल में झारखंड डेंटल संगठन का दूसरा राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन रामगढ़ के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार के अध्यक्षता में किया गया।
संगठन के अध्यक्ष केंद्रीय अध्यक्ष डॉ राजुद्दीन एवं संयोजक सचिव डॉ राजन कुमार सिंह ने बताया कि जीडीएस का यह दूसरा राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन संगठन के रामगढ़ शाखा के द्वारा आयोजित है। कार्यक्रम में राज्य भर से सैकड़ों की संख्या में दंत चिकित्सक आये हैं।
कॉन्फ्रेंस में स्पीकर के तौर पर राज्य के प्रसिद्ध दन्त चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश, डॉ हर्ष प्रियंक एवं डॉ प्रेम भूषण उपस्थित हुए हैं। कॉन्फ्रेंस की का शुभारंभ स्पीकर एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा विधिवत दिप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
जेडीएस के इस राज्यस्तरीय कॉन्फ्रेंस में जीडीएस के रामगढ़ शाखा के अध्यक्ष डॉ मनीष केसरी के साथ-साथ संगठन के अन्य पदाधिकारी जैसे डॉ राहुल कुमार शर्मा, डॉ अख्तर, डॉ अमरेश कुमार गिरी, डॉ शैलेंद्र व अन्य दन्त चिकित्सक उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse